शिव हनुमान मन्दिर का वार्षिकोत्सव शुरू
श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर रोड पर पुराने जेसीटी मिल के सामने स्थित शिव हनुमान मन्दिर का तीसरा वार्षिकोत्सव आज से शुरू हुआ। आज प्रात: सवा 7 बजे से 12 घंटे का अखण्ड रामनाम जाप प्रारम्भ हुआ।
इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने देवालय में पूजा-अर्चना की। आज रात्रि 8 बजे भगवान शिवजी एवं हनुमान जी की महाआरती की जायेगी। इस दौरान पांच सवामणी का भोग भी लगाया जायेगा। कल शुक्रवार प्रात: 9 बजे मन्दिर प्रांगण में हवन किया जायेगा। तत्पश्चात् श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया जायेगा।
मन्दिर के वार्षिकोत्सव को लेकर क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह बना हुआ है। श्रद्धालु सुबह से मन्दिर प्रांगण में धोक लगाने के लिए पहुंच रहे हैं।

No comments