एसएन सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में ब्लिंकिट कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य शिविर
श्रीगंगानगर में एसएन सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं ब्लिंकिट द्वारा बाइक राइडर्स और अन्य कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में करीब 130 कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच की गई। हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. आर.एस. निर्वाण ने बताया कि शिविर के दौरान कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा योजना एवं चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी दी गई। वहीं ब्लिंकिट श्रीगंगानगर के नवीन सहारण ने कर्मचारियों को कंपनी द्वारा दिए जा रहे स्वास्थ्य बीमा लाभों के बारे में अवगत कराया।

No comments