ईद-उल-अजहा पर दिया भाईचारे और सौहार्द का संदेश
श्रीकरणपुर में ईद-उल-अजहा का त्योहार आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला प्रमुख दुलाराम इंदलिया सहित कई जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने मुस्लिम समाज के लोगों के निवास पर पहुंचकर ईद की मुबारकबाद दी।
सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर क्षेत्र में अमन, शांति और भाईचारे की दुआ की। वक्ताओं ने कहा कि सभी धर्मों के त्योहार समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देते हैं।

No comments