लेपर्ड ने एक के बाद एक 5लोगों पर किया हमला:मंदिर गए युवक पर मारा झपट्टा
प्रतापगढ़ के अरनोद उपखंड के सेवना गांव में शनिवार सुबह एक लेपर्ड के हमले से पांच लोग घायल हो गए। घटना तब हुई, जब खेत पर काम कर रहे और मंदिर गए लोगों पर लेपर्ड ने अचानक हमला कर दिया। घायलों को प्रतापगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लेपर्ड का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
प्रत्यक्षदर्शी मांगीलाल ने बताया - घटना सुबह करीब 8:30 बजे हुई। गांव के कुछ लोग नाले के पास खेत पर काम के लिए गए थे। इस दौरान नाले के बड़े पाइप में छिपकर बैठे लेपर्ड ने लोगों पर एक-एक कर हमला कर दिया।

No comments