पटना में वट सावित्री पूजा के समय मधुमक्खियों के हमले से मचा हड़कंप
पटना में सुहागिनें पूरी श्रद्धा और उमंग के साथ वट-सावित्री की पूजा कर रहीं हैं। बरगद के पेड़ों के नीचे सजी-धजी महिलाओं का जमावड़ा है। इधर धनरुआ के निमड़ा गांव में वट सावित्री पूजा के दौरान एक अप्रिय घटना हो गई। सुबह करीब 10 बजे बरगद के पेड़ के नीचे पूजा के दौरान महिलाएं पूजा के बाद हवन करने लगीं।
उस पेड़ पर मधुमक्खी का छत्ता था। जैसे ही धुआं ऊपर उठा, मधुमक्खियां उडऩे लगीं। देखते ही देखते नीचे पूजा कर रहीं महिलाओं पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। सभी इधर-उधर भागने लगे। करीब एक दर्जन महिलाओं को मधुमक्खियों ने काट लिया।

No comments