इस साल राजस्थान में अच्छी बारिश के संकेत, 27 साल बाद नौतपा पर बन रहा ये संयोग
इस वर्ष नौतपा 25 मई से 2 जून तक रहेगा। सूर्य 25 मई को दोपहर 3:37 बजे रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 8 जून को दोपहर 1:33 बजे तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। शुरुआती नौ दिनों तक नौतपा का प्रभाव रहेगा, जिसके कारण तेज गर्मी पडऩे की संभावना है।
ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार रोहिणी का निवास समुद्र में होने से समय पर और अच्छी वर्षा के संकेत हैं। इससे फसलों की पैदावार बेहतर रहने की संभावना है। कृषि क्षेत्र में नवाचार के अवसर भी बढ़ सकते हैं। इस बार 27 साल बाद नौतपा के दौरान दो मंगलवार पड़ रहे हैं।

No comments