Breaking News

ऑपरेशन डिकॉय के तहत कई मनचले पुलिस के जाल में फंसे


राजस्थान में भीलवाड़ा शहर में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस ने महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत दो दिवसीय विशेष 'डिकॉय ऑपरेशनÓ चलाया।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि इस दौरान कालिका यूनिट की जांबाज महिला पुलिसकर्मियों ने आम महिला और छात्रा बनकर शहर के अलग-अलग संवेदनशील इलाकों में जाल बिछाया। पुलिस के इस चक्रव्यूह में फंसकर छेड़छाड़ करने, फब्तियां कसने और महिलाओं का पीछा करने वाले 18 मनचलों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

No comments