महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, महंगाई, पेट्रोल-डीजल और नीट पेपर लीक पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी
डीग जिले के खोह में महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि, महिला आरक्षण और नीट पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। यह प्रदर्शन महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष एडवोकेट श्वेता यादव के नेतृत्व में खोह चौराहे पर आयोजित किया गया।
उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतें आम जनता के लिए परेशानी का सबब बन गई हैं। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल रही है, जिससे लोगों की कमर टूट गई है।

No comments