Breaking News

गली में गन्दा पानी भरा, वार्डवासी परेशान


श्रीगंगानगर के पुरानी आबादी के ताराचन्द वाटिका रोड पर वार्ड नम्बर 14 की संजय वाटिका की ओर जाने वाली गली में आज गन्दा पानी भर गया। गली में गंदा पानी भरने से वार्डवासियों को आवागमन में भारी परेशानी झेलनी पड़ी। 
वार्डवासी सोनू नरूला ने बताया कि वार्ड नम्बर 14 की संजय वाटिका की ओर जाने वाली गली की सड़क मुख्य सड़क और उसके साथ बने मुख्य नाले से नीची होने के कारण आए रोज इस गली में गन्दा पानी भर जाता है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा कोई ध्यान दिया जा रहा है। 

No comments