अपना घर आश्रम ने पश्चिम बंगाल के युवक को परिजनों से मिलाया
श्रीगंगानगर में अपना घर आश्रम, पठानवाला ने मिलन अभियान के तहत पश्चिम बंगाल के हुगली निवासी मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक शिव चौधरी को उपचार के बाद उसके परिजनों से मिलाया। युवक कुछ दिन पहले श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन पर बीमार अवस्था में मिला था, जिसे आश्रम द्वारा अस्पताल में भर्ती करवाकर उपचार कराया गया।
उपचार और देखभाल के बाद स्वस्थ हुए शिव चौधरी ने अपने परिजनों की जानकारी दी, जिसके आधार पर आश्रम ने उनके पिता से संपर्क किया। सूचना मिलने पर युवक के पिता श्रीगंगानगर पहुंचे और बेटे को सुरक्षित व स्वस्थ पाकर भावुक हो उठे।

No comments