Breaking News

मोबाइल स्क्रीन के पीछे अपराधियों से बचने के उपाय बताये


श्रीगंगानगर में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट एवं एंटी रोमियो स्क्वायड के  प्रभारी सुखदेव सिंह के नेतृत्व में गांव 3 ई में स्थित राजकीय विद्यालय व पदमपुर मार्ग  पर स्थित राइसन स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं को मोबाइल की स्क्रीन के पीछे छिपे अदृश्य अपराधियों से सावधान रहने के बारे में जागरूक किया गया। 
विधिक सेवा प्राधिकरण की एडवोकेट इशा ने कार्यक्रम की शुरूआत की। मुख्य संबोधन में प्रभारी सुखदेव सिंह ने छात्राओं को वास्तविक उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि मोबाइल इस्तेमाल के दौरान हमारी गतिविधियों पर अदृश्य अपराधियों की नजर रहती है। अपराधी पहले व्यक्ति का माइंड वॉश करते हैं, फिर धीरे-धीरे विश्वास का जाल बुनकर अपराध को अंजाम देते हैं।

No comments