Breaking News

जाली दस्तावेज व इलेक्ट्रोनिक रिकॉर्ड का उपयोग करके सात लाख की साइबर ठगी


श्रीगंगानगर जिले के सादुलशहर के वार्ड नंबर 10 में रहने वाला एक व्यक्ति सात लाख रुपए से अधिक की साइबर ठगी का शिकार हो गया। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
साइबर पुलिस के अनुसार पीडि़त चिमनलाल पुत्र हरीराम ने रिपोर्ट दी कि अज्ञात साइबर ठगों ने ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार बनाया।  ठगों ने खुद को किसी और के रूप में पेश कर जाली दस्तावेज़ और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड के जरिए उनसे 7 लाख18 हजार 316 रुपये की ठगी कर ली।

No comments