Breaking News

नीट के लाखों विद्यार्थियों को बड़ी राहत


नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यू.जी.-2026 की दोबारा परीक्षा की तारीख घोषित करने के बाद अब देशभर के लाखों विद्यार्थियों को एक और बड़ी सहूलियत दी है। पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों के बाद आगामी 21 जून को होने जा रहे री-एग्जाम को लेकर छात्रों में परीक्षा केंद्र और यात्रा को लेकर काफी असमंजस था। 
एजेंसी द्वारा दी गई इस सहूलियत के बाद अब प्रभावित उम्मीदवार 21 मई की रात 11.50 बजे तक नीट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी पहले चुनी गई एग्जाम सिटी को ऑनलाइन बदल सकते हैं। 

No comments