Breaking News

राजस्थान में खत्म होगी अफसरों की वीआईपी सवारी


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों के बाद राजस्थान कृषि विभाग ने एक नई व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है. विभाग अब अधिकारियों के लिए 'पूल सिस्टमÓ शुरू करने जा रहा है. इस व्यवस्था के तहत अधिकारी अलग-अलग सरकारी गाडिय़ों की बजाय एक ही वाहन में साथ सफर करेंगे. विभाग का मानना है कि इससे ईंधन की बचत होगी और सरकारी खर्च में कमी आएगी. यह व्यवस्था आज सोमवार से लागू की जा रही है.
कृषि विभाग के आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने बताया कि जिन अधिकारियों का निवास कार्यालय से 10 किलोमीटर के दायरे में है, उन्हें इस योजना में शामिल किया जाएगा. 

No comments