ट्रंप के एक बयान से भारतीय शेयर बाजार में मची तबाही! सेंसेक्स 1000 अंक लुढ़का
शेयर बाजार में आज 18 मई को भारी गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटकर 74,227 पर आ गया और निफ्टी में 285 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 23,334 पर आ गया. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और ग्लोबल तनाव से निवेशकों में चिंता बढ़ी हुई है. ब्रेंट क्रूड 110 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है.
इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर सख्त चेतावनी दी है. ऐसे में भारतीय रुपया भी दबाव में नजर आ रहा है. सोमवार को डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर 96.17 पर खुला है।

No comments