राज्य चुनाव आयोग के खिलाफ अवमानना याचिका पर टली सुनवाई
राजस्थान में पंचायत-निकाय चुनाव में देरी को लेकर राज्य चुनाव आयोग के खिलाफ दायर अवमानना याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई टल गई है। जस्टिस महेन्द्र कुमार गोयल और जस्टिस अनिल कुमार उपमन की बैंच में आज पूर्व विधायक संयम लोढ़ा, गिर्राज सिंह देवंदा व अन्य की अवमानना याचिका पर सुनवाई होनी थी।
लेकिन बैंच ने सरकार और राज्य चुनाव आयोग के चुनाव टालने के प्रार्थना-पत्र पर फैसला रिजर्व होने के चलते सुनवाई 26 मई तक टाल दी। पिछली सुनवाई पर कोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग और चुनाव आयुक्त राजेश्वर सिंह को अवमानना नोटिस जारी किए थे।

No comments