अजमेर में रिटायर्ड आर्मी अफसर की पत्नी से लूट:हेलमेट पहनकर आया बदमाश
अजमेर में रिटायर्ड आर्मी अफसर की पत्नी बदमाश से भिड़ गईं। आज सोमवार सुबह महिला घर के बाहर खड़ी थी। इसी बीच बाइक पर एक बदमाश आया और गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़ ली। इस दौरान महिला और बदमाश के बीच करीब 3 मिनट तक मुकाबला हुआ। इसमें आधी चेन महिला के हाथ में रह गई।
महिला के चिल्लाने पर परिजन घर से बाहर निकले और बदमाश का पीछा भी किया, लेकिन बदमाश वहां से भाग निकला। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी में बदमाश भागता हुआ दिखाई दे रहा है। सूचना मिलने पर अलवर गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया।

No comments