Breaking News

सड़क हादसे में कांस्टेबल की मौत का मामला


नुमानगढ़ के संगरिया पुलिस थाना क्षेत्र में सिंहपुरा के निकट सड़क हादसे में सादुलशहर पुलिस थाना में नियुक्त कांस्टेबल विनोद कुमार की मौत के मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
मृतक के भाई दिनेश कुमार पुत्र कृष्णलाल जाट निवासी धोलीपाल ने रिपोर्ट दी कि मेरा भाई विनोद जाट सादुलशहर पुलिस में ड्राइवर नियुक्त था। वह ड्यूटी पर जा रहा था। गांव सिंहपुरा के निकट अज्ञात वाहन ने विनोद की कार में टक्कर मार दी, जिससे विनोद की मौत हो गई। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश करने में जुटी है। 

No comments