Breaking News

'वंदे गंगा' जल संरक्षण अभियान का शुभारंभ


श्रीगंगानगर में राज्य सरकार के 'वंदे गंगा, जल संरक्षण-जन अभियानÓ के तहत सोमवार को शिवपुर हैड पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जल संरक्षण और जल संग्रहण को लेकर जागरूकता संदेश दिया गया तथा पीपल पूजन, कलश यात्रा और पौधारोपण किया गया।
जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने कहा कि सरकार किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। वहीं जल संसाधन विभाग के एसई धीरज चावला ने बताया कि नहर क्षेत्रों में जल संरक्षण को लेकर लगातार कार्य किए जा रहे हैं। 

No comments