आकाशवाणी नवतिपूर्ति महोत्सव, लोकसंगीत की महफिल में झूमे श्रोता
सूरतगढ़ में आकाशवाणी के 90 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित 'आकाशवाणी नवतिपूर्ति महोत्सवÓ में राजस्थानी लोकसंगीत और संस्कृति की शानदार प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ आकाशवाणी सूरतगढ़ के केन्द्राध्यक्ष आर.एल. असवाल के स्वागत उद्बोधन से हुआ।
अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार बूंदू खान एंड पार्टी ने मोरचंग वादन और 'केसरिया बालमÓ, 'निम्बूड़ाÓ, 'मूमलÓ सहित कई लोकप्रिय लोकगीतों की प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। वहीं स्थानीय कलाकार शहनाज और मंथन डावरा ने भी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। मंच संचालन आकाशवाणी के पूर्व उद्घोषक राजेश चड्ढ़ा ने किया।

No comments