'एक प्रयास...' संस्था ने लगाया वाटर कूलर, पक्षियों के लिए बांटे परिंडे
श्रीगंगानगर में भीषण गर्मी में आमजन और पक्षियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से 'एक प्रयास...Ó संस्था ने इंद्रा वाटिका में अमृतोमय जल प्रकल्प के तहत वॉटर कूलर स्थापित किया। इसका लोकार्पण सीए अजय अग्रवाल एवं उनके परिवार के सहयोग से किया गया। संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पार्क में आने वाले लोगों को पक्षियों के लिए परिंडे भी वितरित किए गए। संस्था सदस्यों ने बताया कि गर्मी के मौसम में बेजुबान पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और जीव दया की इस पहल की सराहना की।

No comments