Breaking News

फूल विक्रेता युवकों पर हमला करने के आरोप में एक गिरफ्तार


श्रीगंगानगर के जवाहरनगर पुलिस थाना क्षेत्र में विगत 4 अपे्रल को सुखाडिय़ा सर्किल पर फूल विके्रता दो युवकों पर जानलेवा हमला करने की घटना में शामिल एक और युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 
पुलिस ने इस मामले में कायम उर्फ निगन पुत्र भूपेन्द्र वाल्मीकि निवासी बापूनगर को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों सुखाडिय़ा सर्किल पर फूल की रेहड़ी लगाने वाले शनि पुत्र रमेश धाणक व इसके साथी विकास पर सरिया, लाठी, तलवार से लैस दो दर्जन हमलावरों ने हमला करके बुरी तरह से घायल कर दिया था। 

No comments