Breaking News

निर्धारित समयावधि में पूर्ण करें बजट घोषणाओं का क्रियान्वयन


श्रीगंगानगर जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। इस दौरान जिला कलक्टर ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि बजट घोषणाओं का क्रियान्वयन निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाये।
राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में आरम्भ हुए वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के संबंध में जिला कलक्टर ने निर्देशित किया कि राज्य सरकार की मंशा के अनुसार अभियान का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिले में यह अभियान 25 मई से लेकर 5 जून तक संचालित होगा। इस अभियान का उद्देश्य जल स्रोतों के संरक्षण, वर्षा जल संचयन, जल के सदुपयोग तथा आमजन में जल बचत के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। 

No comments