Breaking News

सुजावलपुर विद्यालय ने निकाली जल संरक्षण जागरूकता रैली


'वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान' के तहत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सुजावलपुर द्वारा सोमवार को प्रभात फेरी और जागरूकता रैली निकाली गई। रैली गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए बाबा खेतरपाल मंदिर पहुंची, जहां ग्रामीणों ने स्वागत किया।
प्रधानाध्यापक उमेश लोहिया ने बताया कि अभियान का उद्देश्य आमजन को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम से पूर्व विद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाकर पौधारोपण भी किया गया।

No comments