एपीओ भर्ती 2024-आवेदन की लास्ट डेट तक लॉ डिग्री जरूरी
सुप्रीम कोर्ट ने सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती-2024 मामले में राजस्थान लोक सेवा आयोग की अपील को स्वीकार कर लिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट तक अभ्यर्थी के पास लॉ की डिग्री होना जरूरी है। अगर कोई कैंडिडेट बिना डिग्री के आवेदन करता है तो वह स्वीकार नहीं होगा।
इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाईकोर्ट के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें फाइनल ईयर के छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई थी।

No comments