गुरुद्वारा साहिब से श्रद्धालु के महंगे जूते चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में माथा टेकने आए एक श्रद्धालु के महंगे विदेशी जूते चोरी करने के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान भगवान सहाय के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार, गांव डेरा मीर मीरा के निवासी अमरजीत सिंह गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक होने के लिए आए थे। उन्होंने अपने 'स्केचर्सÓ ब्रांड के विदेशी जूते मैनेजर कार्यालय के पास उतारे थे।
धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं के सामान की सुरक्षा को लेकर यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से भी अपील की है कि वे अपने कीमती सामान की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें।

No comments