Breaking News

बीजेपी के वरिष्ठ नेता का अनोखा जश्न, गधों को खिलाए 11 किलो गुलाब जामुन


पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत को लेकर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इसी कड़ी में सिरोही में भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र सिंह चौहान ने इस जीत को एक अनोखे अंदाज में सेलिब्रेट किया। चौहान ने पशु सेवा से जुड़ी संस्था पीएफए में इलाजरत गधों को करीब 11 किलो गुलाब जामुन खिलाकर जीत की खुशी का इजहार किया।
इस अनोखे जश्न के सूत्रधार वीरेंद्र सिंह चौहान ने इसे 'उपेक्षित वर्ग के सम्मानÓ से जोड़ा। उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा हर उस वर्ग को सम्मान दिलाने की है जो अब तक हाशिये पर रहा है।

No comments