Breaking News

राहुल गांधी मणिमहेश यात्रा में होंगे शामिल:निमंत्रण स्वीकार किया


लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इस वर्ष हिमाचल में शिवभूमि चंबा की प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा में शामिल होंगे। जिला कांग्रेस कमेटी चंबा के अध्यक्ष एडवोकेट सुरजीत शर्मा भरमौरी ने बताया कि राहुल गांधी को यात्रा में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया गया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है।
एडवोकेट सुरजीत शर्मा ने बताया कि उनके माता-पिता ने राहुल गांधी को यह निमंत्रण सौंपा था। उनके संभावित आगमन को लेकर भरमौर और चंबा क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों का मानना है कि एक राष्ट्रीय स्तर के नेता की उपस्थिति से इस यात्रा को नई पहचान मिलेगी।

No comments