Breaking News

स्कॉर्पियो बेकाबू होकर पलटी:गाड़ी में सवार 4 लोग सुरक्षित


फलोदी के आऊ-ओसियां सड़क मार्ग पर स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। ग्रामीणों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। वाहन में सवार सभी लोगों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह वाहन जोधपुर से आऊ की ओर जा रहा था। सुवाप समाधि से पहले भीलों की ढाणियों के पास एक खतरनाक मोड़ पर वाहन अनियंत्रित हो गया। वाहन खेजड़ी के पेड़ से टकराकर पलट गया। इसमें दो बच्चे, एक महिला और एक युवक सवार थे। ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।

No comments