Breaking News

दिल्ली के खराब मौसम ने जयपुर एयरपोर्ट पर मचाई अफरा-तफरी


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बिगड़े मौसम ने हवाई यातायात को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। दिल्ली में लैंडिंग की अनुमति न मिलने के कारण देशभर की कई उड़ानों को जयपुर एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा, जिससे यहाँ विमानों का जमावड़ा लग गया और रातभर यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
जयपुर एयरपोर्ट पर उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई जब कुछ उड़ानों के पायलटों ने फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन  नियमों का हवाला देते हुए आगे उड़ान भरने से इनकार कर दिया। गुवाहाटी-दिल्ली फ्लाइट: सबसे ज्यादा परेशानी एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट के यात्रियों को हुई।

No comments