यूपी-बिहार में आंधी-बिजली से 24 घंटे में 31 मौतें:हरियाणा में तूफान से 15 हजार पेड़ उखड़े
राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में चक्रवात बनने से देश के बड़े हिस्से में मौसम बदल गया है। दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश से लेकर तमिलनाडु तक ट्रफ बनी हुई है, जिससे उत्तर, मध्य और दक्षिण भारत में बारिश का असर है।
पिछले 24 घंटे में बिहार, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर के राज्यों में आंधी और तेज बारिश हुई। यूपी में आंधी-बारिश की वजह से 8 लोगों की मौत हो गई। पीलीभीत में ईंट-भ_े की 100 फीट ऊंची चिमनी ढह गई। हरियाणा में तेज आंधी से 15 हजार से ज्यादा पेड़ उखड़ गए।

No comments