Breaking News

एमडी ड्रग्स बनाने जोधपुर लाया गया 100 किलो से ज्यादा केमिकल, पांच तस्करों को पकड़ा


एमडी ड्रग्स तैयार करने के लिए जोधपुर से 100 किलो से ज्यादा केमिकल और एसिड की भारी खेप बरामद की गई है। तस्कर इस खेप को जोधपुर से बाड़मेर सप्लाई करने वाले थे। इससे पहले ही 5 तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
तस्करों ने फॉच्र्यूनर की डिक्की में केमिकल से भरे ड्रम छिपा रखे थे। ऐसे में तेज धूप होने के कारण रसायनों के ड्रमों में आग लगने या उनके फटने की आशंका थी।
आरोपियों के कब्जे से आईफोन 17 प्रो जैसे 11 महंगे मोबाइल फोन, अफीम का दूध और मादक पदार्थ तैयार करने के उपकरण भी मिले हैं।
मामले में एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर ओमप्रकाश विश्नोई, अनिल विश्नोई, कुलदीप विश्नोई, रामनिवास विश्नोई और संदीप कुमार विश्नोई को गिरफ्तार किया गया है।

No comments