राजस्थान के 49 छोटे शहरों का बनेगा मास्टर प्लान
राजस्थान के 49 शहरों में अब सुनियोजित शहरी विकास की दिशा तय करने की तैयारी शुरू हो गई है। नगर नियोजन विभाग ने 113 नवगठित निकायों में से पहले चरण के इन शहरों का चयन कर मास्टर प्लान की कवायद शुरू कर दी है। इन शहरों में अभी तक विकास अस्थायी और काम चलाऊ व्यवस्थाओं के आधार पर हो रहा था, लेकिन मास्टर प्लान बनने के बाद आवासीय, व्यावसायिक और औद्योगिक क्षेत्रों के साथ सड़क, यातायात, सार्वजनिक सुविधाओं और हरित क्षेत्रों का स्पष्ट निर्धारण हो सकेगा।
No comments