Breaking News

सांचौर में एमडी बनाने का केमिकल जब्त, दो गिरफ्तार:हैदराबाद से गुडामालानी लाई जा रही थी खेप, 18 करोड़ की ड्रग्स बनाने की आशंका


जालोर में एएनटीएफ और जोधपुर एनसीबी ने ऑपरेशन विषवाहिनी के तहत एमडी ड्रग बनाने में इस्तेमाल होने वाला 234 किलो प्रतिबंधित केमिकल जब्त किया है।
टीम ने जालोर-बाडमेर बॉर्डर पर रामजी का गोल गांव के पास कार्रवाई करते हुए टैंकर को पकड़ा और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि केमिकल हैदराबाद से गुडामालानी क्षेत्र लाया जा रहा था। अधिकारियों के अनुसार जब्त केमिकल से करीब 60 किलो एमडी बनाई जा सकती थी, जिसकी बाजार कीमत करीब 18 करोड रुपए बताई जा रही है।
एएनटीएफ के आईजी विकास कुमार ने बताया कि राजस्थान और गुजरात में लगातार कार्रवाई के बाद तस्करों ने दूसरे राज्यों से केमिकल मंगाना शुरू कर दिया था।

No comments