Breaking News

खाटूश्यामजी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी,17.49 किलो रेल लाइन पर बनेंगे 2 स्टेशन


खाटूश्याम मंदिर जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने रींगस-खाटूश्याम नई रेल लाइन पर प्रस्तावित खाटूश्याम स्टेशन के अलावा एक और स्टेशन विकसित करने का निर्णय लिया है। यह स्टेशन रींगस और खाटूश्याम स्टेशन के बीच सुंदरपुरा क्षेत्र में बनाया जाएगा।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार 17.49 किलोमीटर लंबी रींगस-खाटूश्याम रेल लाइन पर दो स्टेशन विकसित करने का उद्देश्य मेले और विशेष अवसरों पर बढऩे वाले यात्रीभार को नियंत्रित करना है। सुंदरपुरा हॉल्ट स्टेशन मंदिर से करीब 9 किलोमीटर पहले बनाया जाएगा, जिससे रींगस और खाटूश्याम स्टेशन पर दबाव कम होगा। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को भी इसका लाभ मिलेगा। सुंदरपुरा हॉल्ट स्टेशन विकसित करने पर 32 करोड़ रुपए खर्च होंगे ।

No comments