बांसवाड़ा में हॉस्टल वार्डन पर छात्र से बर्बर मारपीट का आरोप
बांसवाड़ा के आदित्य पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में चौथी कक्षा के 8 वर्षीय छात्र के साथ मारपीट और बर्बरता का मामला सामने आया है। आरोप है कि हॉस्टल वार्डन ने छात्र को उल्टा लिटाकर बेरहमी से पीटा, जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान आ गए।
पीडि़त छात्र के पिता की शिकायत पर राज तालाब थाना पुलिस ने आरोपी वार्डन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिजनों के अनुसार घटना के बाद बच्चा मानसिक सदमे में है और चलने-फिरने में भी असमर्थ है। मामले को लेकर क्षेत्र में रोष व्याप्त है।

No comments