साइबर ठगी में इस्तेमाल बैंक अकाउंट फ्रीज केरल में 4 लाख की ठगी
केरल में ऑनलाइन साइबर ठगी के 4 लाख रुपए जालोर जिले के सांचौर क्षेत्र के एक युवक के बैंक खाते में ट्रांसफर होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने खाते को फ्रीज कर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सरवाना थाना क्षेत्र के विष्णुनगर निवासी अरविंद पुत्र सुरेश कुमार पर आरोप है कि उसने अपना बैंक खाता साइबर अपराधियों को म्यूल अकाउंट के रूप में इस्तेमाल करने दिया। पुलिस मुख्यालय से मिली सूचना के बाद जांच में सामने आया कि 15 सितंबर 2025 को एचडीएफसी बैंक खाते में आरटीजीएस के जरिए 4 लाख रुपए जमा हुए और उसी दिन पूरी राशि निकाल ली गई।

No comments