सुबह-सुबह आलीशान मकानों-दुकानों पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस जाप्ता रहा तैनात
झालावाड़ जिले के सुनेल कस्बे में शनिवार को सुबह-सुबह पुलिस और प्रशासन की ओर से बड़ा बुलडोजर एक्शन देखने को मिला। डबल मर्डर केस के आरोपियों और हिस्ट्रीशीटर बदमाशों द्वारा सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया।
भारी पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में सार्वजनिक निर्माण विभाग ने करोड़ों रुपए की सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।
जानकारी के अनुसार सुनेल-झालरापाटन मुख्य मार्ग पर राजस्थान विद्युत वितरण निगम कार्यालय के पास कई अवैध निर्माण किए थे। शनिवार सुबह प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बुलडोजर चलाकर इन निर्माणों को गिरा दिया।

No comments