Breaking News

पत्नी को आईफोन गिफ्ट किया, किश्त भरने के लिए चोरी


पाली में पत्नी की खुश करने के लिए एक युवक ने करीब डेढ़ लाख का आईफोन किश्तों पर खरीदकर पत्नी को गिफ्ट किया। ईएमआई भरने में परेशानी होने लगी तो चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने महावीर उर्फ दिनेश को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी कि गहने और अन्य सामान बरामद किया।
औद्योगिक थाने की एसएचओ निरमा विश्नोइ ने बताया कि आरोपी अपनी पत्नी और बच्चे के साथ किराए के मकान में रहता है। मजदूरी कर घर खर्च चलाता था। पत्नी ने जब उसे बार-बार आईफोन दिलाने की बात कही तो आरोपी ने करीब 6 महीने पर आईफोन किश्तों में खरीदा और पत्नी को गिफ्ट कर दिया। कुछ महीनों तक तो किश्तें जैसे-तैसे भर दी।

No comments