आमेर-जयगढ़-नाहरगढ़ रोप-वे प्रोजेक्ट पर हाई कोर्ट की अंतरिम रोक
जयपुर हाईकोर्ट ने शहर में करीब 6.5 किमी लंबे आमेर-जयगढ़ और नाहरगढ़ रोप-वे प्रोजेक्ट की प्रारंभिक मंजूरी देने वाले राज्य सरकार के 2 फरवरी 2026 के आदेश पर 19 मई तक अंतरिम रोक लगा दी। मामले में राज्य सरकार से जवाब देने के लिए कहा है। हाईकोर्ट ने यह अंतरिम निर्देश शुक्रवार को शिवम प्राइम इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की याचिका पर दिया।
मामले से जुड़े अधिवक्ता अभि गोयल ने अदालत को बताया कि बजट घोषणा के अनुसार राज्य सरकार ने केंद्र सरकार की तर्ज पर विभिन्न धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर रोपवे स्थापित करने का प्रस्ताव रखा था। इसके चलते ही शहर के आमेर फोर्ट, नाहरगढ़ फोर्ट एवं जयगढ़ फोर्ट के लिए भी रोप-वे प्रोजेक्ट को प्रस्तावित किया।

No comments