90 लाख की ठगी करने वाला हॉस्पिटल कर्मचारी गिरफ्तार
जयपुर की साइबर पुलिस थाना ने शुक्रवार को भंडारी हॉस्पिटल से जुड़े वित्तीय गड़बड़ी और साइबर धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई कर मनीष कुमार सोनी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी मनीष कुमार सोनी, पुत्र राजेन्द्र कुमार सोनी, भंडारी हॉस्पिटल में कार्यकारी सहायक के पद पर कार्यरत था। जांच में सामने आया कि उसने मरीजों से प्राप्त लगभग 80 से 90 लाख रुपए की राशि अस्पताल के खातों में जमा कराने के बजाय अपने निजी बैंक खातों में ट्रांसफर कर ली।
आरोप है कि आरोपी ने वेबसाइट पर अस्पताल का फर्जी अकाउंट बनाकर डॉ. चिराग भंडारी के नाम का दुरुपयोग किया और मरीजों से अवैध रूप से शुल्क वसूला।

No comments