83 लाख बीमा क्लेम के लिए शव पर लगाया करंट
फर्जी बीमा क्लेम उठाने के लिए मौत के खेल का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुजरात और राजस्थान में ऐसा गिरोह सक्रिय है, जो लोगों का 80 लाख से एक करोड़ रुपए तक का एक्सीडेंटल बीमा करवाकर उन्हें राजस्थान लाता है और फिर करंट लगने से मौत दिखाकर बीमा राशि उठाने की कोशिश करता है।
गैंग के सदस्य मृतक के परिवार को 4-5 लाख रुपए देकर बाकी रकम आपस में बांट लेते हैं। ऐसा ही एक मामला मांडल में सामने आया। गुजरात के एक व्यक्ति को कुछ लोग भीलवाड़ा के मालोला गांव लेकर आए और उसकी मौत के बाद खेत में काम करते समय करंट लगने से मौत होना बताया। हालांकि डॉक्टर की सजगता से पूरा मामला पकड़ा गया।

No comments