Breaking News

दिसंबर तक 300 इलेक्ट्रिक सहित 1567 बसें रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी


राजस्थान रोडवेज अपने बेड़े को आधुनिक, आरामदायक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा विस्तार करने जा रहा है। रोडवेज प्रशासन दिसंबर तक 1567 नई बसों को फ्लीट में शामिल करने की तैयारी में है। 
खास बात यह है कि राजस्थान रोडवेज द्वारा पहली बार 300 इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएंगी। रोडवेज प्रशासन 500 बसों की सीधी खरीद और 767 बसों को जीसीसी मॉडल पर अनुबंध के जरिए शामिल करेगा। नई बसों के आने से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही निजी बस ऑपरेटरों से प्रतिस्पर्धा में भी रोडवेज मजबूत होगा। पिछले कुछ समय में राजस्व लीकेज रोकने और संचालन व्यवस्था सुधारने से रोडवेज की आय में भी बढ़ोतरी हुई है। 200 बसें पिछले बजट घोषणा की हैं।

No comments