Breaking News

बीकानेर में त्यागी वाटिका के पास घर में लगी आग


बीकानेर के कोटगेट थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक घर में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग त्यागी वाटिका के पास स्थित एक मकान में लगी, जहां पहले धुआं उठता दिखाई दिया और कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी।
जानकारी के अनुसार यह मकान संदीप भार्गव का है, जो स्पोट्र्स सामान की दुकान चलाते हैं। घर में काफी मात्रा में कबाड़ रखा हुआ था। इसी कबाड़ में मधुमक्खियों ने छत्ता बना लिया था। परिवार के लोगों ने छत्ते को हटाने के लिए वहां धुआं करने की कोशिश की और इसी दौरान आग लगा दी गई।

No comments