पंजाब में यात्रियों से भरी बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार, करीब 22 यात्री गंभीर घायल
पंजाब में मोहाली के जीरकपुर क्षेत्र के अंतर्गत छत लाइट चौक के पास आज शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस दौरान मनाली से दिल्ली जा रही यात्रियों से भरी एक निजी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसके बाद बेकाबू होकर बस सड़क पर पलट गई। हादसे में करीब 20 से 22 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार बस अपने निर्धारित रूट पर मनाली से दिल्ली की ओर जा रही थी। जैसे ही बस छत लाइट चौक के पास पहुंची तो जीरकपुर से पटियाला की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस को जोरदार टक्कर मार दी।

No comments