राजस्थान के 25 हजार गांवों के लिए खुशखबरी, टूरिज्म को मिलेगा नया बूस्ट
राजस्थान के गांवों की कला, संस्कृति और अनूठी विरासत अब सात समंदर पार तक अपनी चमक बिखेरेगी। केंद्र सरकार के 'मेरा गांव मेरी धरोहरÓ प्रोजेक्ट के तहत राजस्थान के 40 हजार में से 25 हजार से ज्यादा गांवों का डिजिटल डेटा पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। इस पहल से न केवल ग्रामीण पर्यटन को पंख लगेंगे, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। इससे गांवों की पहचान डिजिटल रूप में संरक्षित हो रही है और देश-विदेश के लोग अब आसानी से राजस्थान की ग्रामीण विरासत को जान और समझ सकेंगे।

No comments