Breaking News

अब शिकायत सिर्फ दर्ज नहीं, समाधान भी! 181 हेल्पलाइन पर सचिव का औचक निरीक्षण


राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'सुशासनÓ पहल के तहत आमजन की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए आज पर्यटन एवं कला-संस्कृति विभाग की शासन सचिव शुचि त्यागी ने शासन सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया.
निरीक्षण के दौरान शासन सचिव ने न केवल व्यवस्थाओं को देखा, बल्कि खुद फोन उठाकर 6 परिवादियों से बात की और उनकी समस्याएं सुनीं. बात दें कि जयपुर के महेश अग्रवाल और पुराण सिंह ने 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजनाÓ में आवेदन न हो पाने की समस्या बताई. 

No comments