गिर गए सोने-चांदी के दाम, 10 ग्राम गोल्ड 1521 सस्ता
मुनाफावसूली के दबाव में आज शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली। घरेलू वायदा बाजार में दोनों की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। शुक्रवार सुबीह एमसीएक्स पर सोने का वायदा भाव 1521 रुपए की गिरावट के साथ 1,60,457 रुपए प्रति 10 ग्राम, जबकि चांदी का वायदा भाव 9082 रुपए टूटा है, ये 2,82,020 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक बाजारों में कमजोरी का असर घरेलू बाजार पर भी दिखाई दिया।

No comments