Breaking News

चोर को लेकर जा रहे 2 पुलिसकर्मियों की मौत:तीनों बाइक पर थे, ट्रक ने टक्कर मारी


भीलवाड़ा के मांडल में ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ मौजूद एक चोरी का आरोपी गंभीर घायल हो गया।
इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। एक्सीडेंट आज शुक्रवार सुबह 5.30 बजे नेशनल हाईवे-48 पर मांडल चौराहे के पास हुआ। जानकारी के अनुसार दोनों कॉन्स्टेबल भीलवाड़ा में पोस्टेड थे। दोनों बाइक चोरी के आरोपी छोटू भील को लेकर मांडल से भीलवाड़ा जा रहे थे। मांडल चौराहे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

No comments