Breaking News

घटिया निर्माण और पेड़ों की कटाई पर भड़के किसान




जैसलमेर के रामगढ़ क्षेत्र के नहरी इलाके में इंदिरा गांधी नहर पर चल रहे निर्माण कार्यों पर किसानों ने भ्रष्टाचार और मनमानी का आरोप लगाया है। 
किसानों का आरोप है कि इंदिरा गांधी नहर की सत्तार माइनर के निर्माण में लापरवाही बरती जा रही है और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है।  उनका कहना है- डर है कि पहली बार पानी छोड़ते ही नहर टूट जाएगी, जिससे उनकी मेहनत की फसल बर्बाद हो सकती है।  ग्रामीणों का ये भी आरोप है कि इस दौरान पेड़ों की कटाई भी की गई। 

No comments